{"_id":"5e710cb08ebc3ea819095f83","slug":"corona-virus-handwash-and-senetizer-gajraula-news-mbd3435032112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका आज से कराएगी हैंडवाश और सेनेटाइजर की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका आज से कराएगी हैंडवाश और सेनेटाइजर की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। कोरोना वायरस के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए देशभर में चल रहे प्रयासों की कड़ी में नगर पालिका परिषद ने भी इससे बचाव के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली है। बुधवार से इस पर अमल हो जाएगा और इसके तहत टेबल लगाकर वहां हैंडवाश एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था कराई जाएगी।
मंगलवार की शाम पालिका के नगर स्वच्छता प्रेरक देवेंद्र नागपाल ने कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में चलाए जाने वाले अभियान के संबंध में जानकारी दी। बताया कि उनके साथ ही पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल एवं ईओ बिजेंद्र सिंह पाल ने मिलकर यह रणनीति तैयार की है। इसके तहत बुधवार की सुबह से नगर में इंदिरा चौक समेत प्रमुख चौराहों, स्कूल-कालेजों, यात्री शेड सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बैंक, बस स्टैंड आदि में टेबल रखवाकर वहां हैंडवाश एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए पालिका के समस्त स्टाफ को निर्देशित किया जा चुका है। इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव रोकने के लिए हाथ मिलाने की नहीं बल्कि हाथ जोड़कर नमस्ते करने की परंपरा डालें।
सीएचसी में उपलब्ध नहीं हैं मास्क
गजरौला। कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए पूरा विश्व चिंतित है। लोगों को मास्क लगाकर काम करने की सलाह दी जा रही है। लोग इसका अनुपालन भी कर रहे हैं लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मास्क खत्म हो गए हैं। यहां ड्यूटी पर मौजूद अधिकांश चिकित्साकर्मी हालांकि मुंह पर मास्क लगाकर काम करते नजर आए लेकिन इनमें कई ने बाजार में उपलब्ध मास्क खरीदकर पहने हुए थे। बताया गया कि स्टाक खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार की शाम तक ही आ सकेगा।
विज्ञापन
होटल परिसर में छींका तो नहीं होगी एंट्री
गजरौला। औद्योगिक नगरी के होटल व्यवसाय पर भी कोरोना वायरस का असर पड़ा है। इस बीच एक नामी रेस्टोरेंट के फ्रेंचाइजी मुकेश गोयल ने बताया कि कंपनी ने कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को देखते हुए स्टाफ की छंटनी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही रेस्टोरेंट परिसर में यदि किसी ग्राहक अथवा कर्मचारी को अधिक खांसते अथवा छींकते पाया गया तो उसे भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट में हैंडवाश एवं सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।