{"_id":"5e8778f58ebc3e77b463b998","slug":"corona-virus-effect-rampur-people-stop-gajraula-news-mbd3451216130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में रोके गए रामपुर के 17 युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में रोके गए रामपुर के 17 युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। देशव्यापी लॉकडाउन के तहत बरती जा रही सख्ती और जनपदों की सीमाएं सील होने के बावजूद चोरी-छिपे दिल्ली एवं पंजाब आदि से आने वाले युवकों एवं श्रमिकों को रोककर उन्हें एकांतवास सेंटर में ठहराया जा रहा है। रात के अंधेरे में हाईवे से गुजर रहे रामपुर के 17 और युवकों को पुलिस एवं पालिका की टीम ने पकड़ लिया और उन्हें एकांतवास में दाखिल करा दिया। वहीं, रेलवे स्टेशन पर रहे असम राज्य के गरीब परिवारों को पालिका ने भोजन के पैकेट भिजवाए।
गुरुवार की रात लगभग नौ बजे पालिका की टीम ने हाईवे पर दिल्ली की दिशा से आ रहे रामपुर के सात युवकों को रोक लिया और उन्हें एकांतवास सेंटर भिजवा दिया। शुक्रवार की तड़के लगभग ढाई बजे रामपुर के ही दस अन्य युवक फिर से हाईवे पर आते दिखाई दिए। पुलिस एवं पालिका की टीम इन्हें एंबुलेंस में बैठाकर नोबल पब्लिक स्कूल में बनाए गए एकांतवास सेंटर पर लेकर पहुंची। रात में ही सभी के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया। ईओ ने बताया कि इस वक्त कुल 22 युवक वहां शरण लिए हुए हैं। वहीं, लॉकडाउन के कारण रेलवे स्टेशन के सामने यार्ड के किनारे झुग्गी डालकर रहने वाले गरीब परिवार के अनुरोध पर पालिका ने शाम को उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई।