{"_id":"5e710e088ebc3ea7f5796d28","slug":"corona-virus-effect-hasanpur-news-mbd343504425","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय में कराया स्वास्थ्य परीक्षण
हसनपुर। सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने कार्यालय पहुंचकर सिविल जज जूनियर डिविजन अंजली रानी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा अधिवक्तागण, वादकारियों, कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बताया गया कि कोरोना से बचाव के लिए एक दूसरे से हाथ ना मिलाएं। चेंबर पर ज्यादा लोगों को एक साथ ना बैठाएं। इस मौके पर संतोष दूबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमित भरू, फार्मेसिस्ट मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। इसके बाद यहां पर नगरपालिका की ओर से दवाओं का छिड़काव भी कराया गया।
नपा ने कराया दवाओं का छिड़काव
हसनपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा नगर में दवाओं का छिड़काव कराया गया। लोगों से अपने गली मोहल्ले में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई। ईओ निहाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर में स्वच्छता को लेकर दवाओं का छिड़काव कराया गया। मंगलवार को आंबेडकर चौक, नगर पालिका परिसर, मुंसिफी, मुख्य बाजार व मोहल्ला कायस्थान में छिड़काव कराया गया। दवाओं शेष क्षेत्र में बुधवार को भी यह कार्य जारी रहेगा।