फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus : do not fear adopt sefety

कोरोना से घबराए नहीं बल्कि सावधानी बरतने की है जरुरत: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona virus : do not fear adopt sefety
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने की जरूरत है। इसका फैलाव खांसने और छींकने के दौरान होता है। ऐसे में रुमाल या टिशू पेपर इस्तेमाल करें, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य मुख्यालय के फोन नंबर 0522-2230006, 2230009, 26110066, 2230009, 18001-805145 और केंद्र सरकार के हेल्पलाइन नंबर-91-11-23978046 के बारे में बताने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल तैयार है। संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेशन में रखने के लिए वार्ड की व्यवस्था की गई है। जिले के पैरा मेडिकल स्टॉफ, नर्सिंग स्टॉफ और अन्य संबंधित कर्मचारियों को बचाव के तरीके बताए गए हैं। इसके अलावा उपचार के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

संक्रमित लोगों के लिए जरूरी है मास्क
डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले जगह पर नहीं जाएं। मास्क की जरूरत केवल संक्रमित व्यक्ति और इलाज करने वाले लोगों को है। सामान्य व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। दरअसल संक्रमित व्यक्ति के छींकने से विषाणु सतह पर गिरते हैं। काफी देर तक क्रियाशील रहते हैं।
विज्ञापन

सफाई कराए नगर निकाय और पंचायती राज
नगर निकाय और पंचायती राज विभाग को सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने का फरमान मिला है। हाइपोक्लोराइट सलूशन या अन्य डिसइंफेक्टेंट का प्रयोग कर सकते हैं। शिक्षण संस्थानों को कुर्सी और मेज को डिसइंफेक्टेड करना है ताकि बीमारी का फैलाव नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में तीन जगहों पर जांच की सुविधा
कोरोना वायरस के विषाणु की पहचान के लिए प्रदेश में तीन मेडिकल कॉलेज के पास उपकरण है। केंद्र सरकार इन संस्थानों को जांच की अनुमति दी है। इसमें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज-एएमयू, केजीएमयू लखनऊ और बीएचयू वाराणसी है। किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण दिखें तो इन तीनों जगहों पर सैंपल भेजा जा सकता है।

इलाज के लिए अभी दवा नहीं, सबसे कारगर बचाव
इस बीमारी की कोई वैक्सीन या दवा अभी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सावधानी बरत कर बचा जा सकता है। प्रचार प्रसार की जरूरत है। चिकित्सा और स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, नगर विकास, परिवहन विभाग पोस्टर चस्पा कर रहा है। इसे सार्वजनिक स्थलों पर लगाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed