{"_id":"5e6fbeac8ebc3ea4c83f2c75","slug":"corona-virus-asha-workers-reach-house-to-house-jpnagar-news-mbd343388721","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से बचाव को घर-घर दस्तक देंगी आशाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से बचाव को घर-घर दस्तक देंगी आशाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए आशाएं घर-घर दस्तक देंगी। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करेंगी। इसके लिए आशाओं को ट्रेनिंग दी गई है। ये आशाएं प्रतिदिन करीब चालीस से पचास घरों पर दस्तक देंगी। कोरोना के साथ-साथ संचारी रोगों की जानकारी देंगी। 1,383 आशाओं को प्रशिक्षित किया गया है।
16 से 31 मार्च तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत शहरी क्षेत्र की आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि दस्तक पखवाड़े में आशा कार्यकर्ता कोरोना वायरस के बारे में खासतौर से जानकारी देंगी। जनपद के समस्त 06 ब्लॉक में आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके लिए जनपद की लगभग 1,383 आशाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। दस्तक अभियान के पहले दिन सोमवार को समस्त आशाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में हर आठ घर के बाद कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता लाने के लिए पोस्टर लगाए। प्रत्येक आशा ने एक दिन में 40 से 50 घर में दस्तक दी। लोगों को कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में विदेशों से आने वाले सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।
क्या करें
हाथों को बार-बार साबुन एवं साफ़ पानी से अच्छी तरह धोएं
खांसते ओर छीकते समय अपना नाक ओर मुंह को टिशू या रुमाल से ढके
इस्तेमाल किए टिशू को कूड़ेदान में ही फेंके
अगर खांसी या बुखार के लक्षण हो, या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत अस्पताल जाए
लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें
क्या न करें
सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर न थूके
बेवजह अपनी आंखें, नाक या मुहं न छूए। छूने के बाद हमेशा हाथों को अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएं
खांसी या बुखार के लक्षण होने पर या सांस लेने में तकलीफ होने पर, लक्षण समाप्त होने तक सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं और लोगों से निकट संपर्क न करे