{"_id":"5e710f718ebc3ea4c4276260","slug":"corona-virus-a-women-suspected-found-jpnagar-news-mbd343505124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में मिला दूसरा कोरोना आशंकित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में मिला दूसरा कोरोना आशंकित मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अमरोहा में कोरोना वायरस का दूसरा आशंकित मरीज मिला है। करीब दस दिन पहले स्विटजरलैंड से लौटी कोरोना आशंकित युवती को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। युवती को बुखार, खांसी की शिकायत थी। सर्विलांस टीम ने युवती का नमूना लिया है। इसे जांच के लिए अलीगढ़ भेजा जाएगा। जिले में दूसरा आशंकित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। बता दें कि इस समय कोरोना की चपेट में आए देशों में स्विजरलैंड नौंवे स्थान पर है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा किसी तरह की चूक नहीं होने देना चाहता।
जिले की एक तहसील क्षेत्र की युवती स्विटजरलैंड में कंप्यूटर इंजीनियर है। वह सात मार्च को स्विटजरलैंड से अपने घर पहुंची। करीब चार दिन पहले उसे बुखार, खांसी की शिकायत हुई। दवा लेने पर वह सही हो गई। लेकिन बाद में उसे दोबारा बुखार खांसी की परेशानी हुई। जिस पर मंगलवार को वह एक प्राइवेट अस्पताल पहुंची। डाक्टर को कोरोना की आशंका होने पर उसने जिला अस्पताल के चिकित्सकों को सूचना दी। इसके बाद युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सूचना पर पहुंची सर्विलांस टीम ने युवती की केस हिस्ट्री का ब्योरा लिया। बाद में सैंपल कलेक्ट किया गया। जिसे जांच के लिए अलीगढ़ भेजा जाएगा। इससे पहले सऊदी अरब से लौटे युवक को आशंकित मरीज मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में दो दिन तक रखा गया था। हालांकि जांच में उसे कोरोना नहीं पाया गया था।