{"_id":"604ba9b88ebc3e590b34479a","slug":"corona-vaccine-jpnagar-news-mbd3827089131","type":"story","status":"publish","title_hn":"731 बुजुर्गों को पहला और 704 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा दूसरा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
731 बुजुर्गों को पहला और 704 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा दूसरा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। टीकाकरण के चलते शुक्रवार को पंजीकृत 4150 में से 1435 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इसमें 704 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी और 731 बुजुर्गों ने पहला टीका लगवाया है। कुल 2715 लोग छूट गए हैं। अब पंद्रह और सोलह मार्च को टीकाकरण होगा। जिसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरा टीका और बुजुर्गों को पहला टीका लगाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर कड़े इंतजाम रहे।
कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के चलते शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा नगर, मुन्नी देवी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला समेत सीएचसी-पीएचसी में 29 बूथों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सुबह नौ बजे शाम 6 बजे तक चला। दिन भर बूथों पर टीका लगवाने का सिलसिला चलता रहा। सभी बूथों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने अधीनस्थों के साथ बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 29 बूथों पर 4150 लोगों को टीका लगाया जाना था। लेकिन 1435 ही टीका लगवाने पहुंच सके। कुल 2715 लोग टीका लगवाने से छूट गए हैं। इसमें 839 फ्रंट लाइन वर्कर्स में 704 ने दूसरा टीका लगवाया है। जबकि 3311 बुजुर्गों में से 731 ने पहला टीका लगवाया है। अब पंद्रह मार्च को बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा। जबकि सोलह मार्च को फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज और बुजुर्गों को पहला टीका लगाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल में अवकाश छोड़कर रोजाना और ब्लाक पीएचसी पर सोमवार, गुुरुवार और शुक्रवार को लगातार टीकाकरण किया जा रहा है।