फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona vaccine

17 बूथों पर कल लगेगा 1768 स्वास्थ्य कर्मचारी को टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पहले चरण में पांचवां टीकाकरण गुरूवार को सत्रह बूथों पर किया जाएगा। इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी 1768 स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित किए गए हैं। इससे पहले वैक्सीन टीकाकरण 16 जनवरी को, दूसरा 22 जनवरी को, तीसरा 28 और चौथा 29 जनवरी को हो चुका है। अभी तक 3506 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि 4 फरवरी को जनपद के 1768 स्वास्थ्य कर्मचारी को कोविड 19 बचाव का टीका लगाया जाएगा। अब तक जिले के 3506 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा देहात, मुन्नी देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, वेंकटेश्वरा हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला शामिल है। सभी अस्पतालों में 17 बूथ तैयार किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 100-100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी बुलाए जाएंगे जबकि 5 फरवरी को 624 स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा दस प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण में शामिल किए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed