{"_id":"60a6c4ec8ebc3edcb67fbbd4","slug":"corona-s-havoc-two-killed-89-people-including-two-innocent-people-infected-jpnagar-news-mbd3896215149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर, दो की मौत, दो और पांच साल के बच्चें समेत 89 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर, दो की मौत, दो और पांच साल के बच्चें समेत 89 संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना ने अब बच्चों पर कहर ढाना शुरू कर दिया है। दो मासूम बच्चे सक्रमित मिले हैं। इसमें दो और पांच साल के बच्चे शामिल हैं। वहीं अतरासी के समीप के गांव के स्कूल संचालक और एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 89 लोग पॉजिटिव हैं। वहीं 245 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में 1,558 व्यक्ति सक्रिय हैं।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को धनौरा में छह, जोया में 10, गजरौला में 13, हसनपुर में 18, और अमरोहा में 42 लोग संक्रमित के तौर पर चिह्नित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 245 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। वहीं जिले में 1,558 सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर की 513 की जांच में 48 संक्रमित हैं। वहीं निजी लैब से 21 व्यक्ति संक्रमित के तौर पर शिनाख्त हुए हैं। ट्रूनेट और एंटीजन के परीक्षण 778 का कराया गया जिसमें 20 संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि जोया पुलिस चौकी का सिपाही और ब्लॉक कर्मचारी संक्रमित हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और दो साल के बच्चे समेत चार लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा धनौरा में पांच साल का बच्चा भी संक्रमित है। उन्होंने बताया कि अतरासी के समीप का 42 वर्षीय स्कूल संचालक और अमरोहा में 55 साल का व्यक्ति की मौत हुई है।
यह है कोरोना की स्थिति (20 मई 2021)
संक्रमित------89
मृतक----------2
स्वस्थ---------245
सक्रिय--------1,558