फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

महिला अधिकारी, लेखपाल, स्वास्थ्य कर्मी समेत 17 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। जिले मेें कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। यह सब अनलॉक थ्री में लोगों की लापरवाही से हो रहा है। गुरुवार को कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। इसमें विकास भवन की महिला अधिकारी, लेखपाल, स्वास्थ्य कर्मी और इलेक्ट्रॉनिक कोरोबारी की बहन शामिल है। तीन लोग पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 784 हो गई है। जबकि 241 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं सात मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को नोएडा, लखनऊ और मेरठ में प्रतीक्षारत सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई। जबकि जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 853 लोगों की जांच कराई गई। इसमें विकास भवन में तैनात महिला अधिकारी और सदर तहसील के लेखपाल सहित 15 लोग संक्रमित पाए गए। जोया के इलेक्ट्रानिक कारोबारी पहले से संक्रमित थे, उनके संपर्क में आने से उनकी बहन कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। इसके अलावा दो और लोग पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से 26 लोगों की जांच कराई गई। इसमें जिला अस्पताल में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी और जोया में इलेक्ट्रानिक कारोबारी की बहन सहित दो संक्रमित मिले हैं। एंटीजन और ट्रूनेट वाले सभी मरीजों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिले में कुल 17 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 784 हो गई है। जबकि 241 मरीज एक्टिव चल रहे है। वहीं स्वस्थ होने के बाद सात कोरोना मरीजों को कोविड अस्पताल के डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 31881 लोगों को जांच कराई जा चुकी है। इसमें कुल 1056 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed