फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

सरकारी बस के चालक-परिचालक समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। जिले में संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। शनिवार को पॉजिटिव केसों में आठ लोगों की वृद्धि हो गई। सरकारी बस के चालक और परिचालक समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पॉजिटिव में जिले के एक ब्लाक का चतुुर्थश्रेणी कर्मचारी और दिल्ली से लौटा प्रवासी मजदूर भी शामिल है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 222 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 57 है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार तक 8773 लोगों के सैंपलों की जांच कराई है। इनमें से 7866 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 7670 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कुल 222 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को पीजीआई लखनऊ से 277 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें आठ लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में दिल्ली रोडवेज का चालक और उसकी पत्नी, मेरठ में तैनात यूपी रोडवेज का परिचालक, जिले के एक ब्लाक का चतुर्थश्रेणी कर्मचारी, दिल्ली से लौटा प्रवासी मजदूर शामिल है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शनिवार को पीजीआई लखनऊ से 277 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि 245 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। आशंकित चौदह लोगों के सैंपल दोबारा लैब भेजे जाएंगे। वहीं 907 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। मरीजों को मुरादाबाद के टीएमयू और रजबपुर के वैंक्टेश्वर में भर्ती कराया गया है। आठ मरीज और संक्रमित मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 222 हो गई है।
विज्ञापन

आठ मरीज किए गए डिस्चार्ज
अमरोहा। जिले में जहां एक ओर संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। शनिवार को आठ मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed