फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

कतर से लौटा युवक, दिल्ली से आया मजदूर कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीच में टूटी चेन जुड़ती दिख रही है। रविवार को लखनऊ में प्रतीक्षारत 125 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें कतर से लौटा युवक और दिल्ली से आए मजदूर संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 110 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 32 हैं।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ पीजीआई से 125 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 123 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं तीन लोगों का सैंपल दोबारा लैब भेजा जाएगा। जबकि दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में कतर से लौटा युवक और दिल्ली से लौटा मजदूर शामिल हैं। दोनों संक्रमितों को वैंक्टेश्वरा के विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने मजदूर के परिवार के आठ सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा है। साथ ही उन्हें क्वारंटीन किया गया है। जबकि कतर से लौटा युवक घर नहीं पहुंचा था। वह सोलह जून से जिला अस्पताल में आइसोलेट था। लगातार पॉजिटिव केस बढ़ने से सेहत महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में अब टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 110 हो गई है। जबकि 32 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed