फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

मुंबई से लौटा बारबर और उसके बेटे-बहू समेत 6 संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। मुंबई से लौटे बारबर और उसके बेटे-बहू समेत छह लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में गुड़गांव से लौटा मजदूर, दिल्ली से लौटी महिला और जिले का एक किसान शामिल हैं। सभी कोरोना संक्रमित को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। वहीं इनके संपर्क वाले 35 लोगों का सैंपल कराया गया है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 88 हो गई है। एक्टिव केस 17 बचे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 133 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें 127 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें बारबर के परिवार के तीन सदस्य शामिल है। मुुंबई से लौटे बारबर, उसका बेटा और उसकी बहू कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि बारबर की तीन साल की पोती की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा गुड़गांव से आए मजदूर, दिल्ली से आई महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं जिले का एक किसान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को विम्स हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया। बाद में इनके संपर्क वाले 35 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। सभी का सैंपल कराया गया। एक साथ छह पॉजिटिव केस सामने आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है। हालांकि 69 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुकेे हैं।
विज्ञापन

257 लोगों के कराए गए सैैंपल
अमरोहा। सैंपलों की रफ्तार बढ़ गई है। मंगलवार को कुल 257 लोगों के सैंपल किए गए। अब जिले में सैंपलों की संख्या 3478 पहुंच गई है। इसमें 441 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed