{"_id":"5ee3c65a8ebc3e42ba56303e","slug":"corona-positive-jpnagar-news-mbd3522864197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का हर दूसरा कोरोना संक्रमित पश्चिमी यूपी का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का हर दूसरा कोरोना संक्रमित पश्चिमी यूपी का
विज्ञापन
अमरोहा(सलाम खां)। हर दिन बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केसों के बीच हर दूसरा संक्रमित मरीज वेस्ट यूपी के जिलों से निकल रहा है। प्रदेश में 11 जून तक 12088 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 6132 मरीज तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के हैं। प्रदेश का हर दूसरा कोरोना संक्रमित वेस्ट यूपी का है। वहीं कोरोना से मरने वाले आधे से अधिक मरीज वेस्ट यूपी के ही हैं। ऐसे में संभल जाइए। आपका जिला भी वेस्ट यूपी में शामिल हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद और अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।
देश में कोरोना के संक्रमण का दौर चल रहा है। प्रदेश में लॉकडाउन खुल गया है। अनलॉक वन में बाजार खुल गए हैं। करीब ढाई महीने घरों में कैद रहे लोग अब सड़कों पर खुलकर निकल रहे हैं। छूट का लोग बेजा फायदा उठाने से भी नहीं चूक रहे। इसी के साथ अनलॉक वन में कोरोना पॉजिटिव मरीज भी तेजी बढ़ने लगे हैं। सूबे में 11 जून तक 12088 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जबकि एक महीने पहले तक ये संख्या 3758 थी। इन 12088 मरीजों में अकेले वेस्ट यूपी के 6132 मरीज शामिल हैं। ये सभी मरीज वेस्ट यूपी के 26 जिलों के हैं। आंकड़ों के मुताबिक सूबे के हर दो पॉजिटिव में से एक मरीज पश्चिमी उत्तर प्रदेश का है। वहीं सूबे में अभी तक कोरोना संक्रमित 345 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें भी वेस्ट यूपी के कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 212 है। कोरोना से जान गंवाने वालों में आधे से अधिक मरीज पश्चिमी यूपी के हैं। ऐसे में हालात में सहूलियत के लिए खुले बाजार में और अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। वरना वेस्ट यूपी में शामिल आपका शहर भी दूसरे जिलों की राह पर निकल पड़ेगा।
एक नजर यूपी के 11 जून तक के आंकड़ों पर
केस-----डिस्चार्ज----मौत----सक्रिय
यूपी-----12088---7292----345---4451
वेस्ट यूपी-6132---3895----212---1138
ईस्ट यूपी-2465---1432----056---1157
एक नजर तीस दिन पूर्व 13 मई के आंकड़ों पर
केस-----डिस्चार्ज----मौत----सक्रिय
यूपी-------3758---1965----086---1707
वेस्ट यूपी---2514---1556----069---1951
ईस्ट यूपी---0306---0142----004---0160
वेस्ट यूपी के इन मंडलों के 26 जिले शामिल
मंडल----पॉजिटिव केस
मेरठ-------2521
आगरा------1563
मुरादाबाद---937
सहारनपुर---476
अलीगढ़----369
बरेली------266
नोट: ये आंकड़े 11 जून शाम छह बजे तक के हैं।
वेस्ट यूपी के छह जिलों में अमरोहा में भी कम केस
अमरोहा। वेस्ट यूपी के चार जिलों में अमरोहा से भी कम केस पाए गए हैं। अमरोहा में गुरुवार तक कुल 74 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि शामली में 54, बदायूं में 48, शाहजहांपुर में 53, एटा में 54, हाथरस में 49 और कासगंज 30 केस मिले हैं।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में हर दिन मिले 120 पॉजिटिव केस
अमरोहा। वेस्ट यूपी में आने वाले 26 जिलों में 13 मई तक कुल 2514 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। 11 जून तक ये संख्या 6123 तक पहुंच गई है। पिछले तीस दिनों में 3618 कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में हर दिन वेस्ट यूपी में औसतन 120 नए मरीज सामने आए।
तीस दिन में पूर्वांचल में बढ़े 2339 संक्रमित
अमरोहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश 21 जिलों में 13 मई तक स्थिति काबू में थी। यहां महज 306 पॉजिटिव केस थे। लेकिन तीस दिनों में यहां हालात बेकाबू हो गए हैं। 11 जून तक पूर्वांचल में संक्रमित मरीजों की संख्या 2339 हो गई है।
कोरोना के आधे से अधिक केस पूर्वांचल-पश्चिमांचल में
अमरोहा। प्रदेश में कोरोना संक्रमित के आधे से अधिक पूर्वांचल और पश्चिमांचल में हैं। ईस्ट और वेस्ट यूपी में मिलाकर कुल 8597 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जबकि पूरे यूपी में कोरोना पॉजिटिव केस 12088 है। यूपी के अवध और बुंदेलखंड के 28 जिलों में कुल 3491 केस हैं।