फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

स्वास्थ्य टीम को देखकर भाग गया था मजदूर, पॉजिटिव निकला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona positive
स्वास्थ्य टीम को देखकर भाग गया था मजदूर, पॉजिटिव निकला
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन करने गई थी, अब परिजनों को होम क्वारंटीन करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी धनौरा। होम क्वारंटीन से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर भागा दिल्ली से आया प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने पर मुहल्ले में हड़कंप मच गया है। परिजनों को होम क्वारंटीन किए जाने की तैयारी चल रही है।
बीते बुधवार को नगर के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति दिल्ली से आया था। मोहल्ले के लोगों से सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे होम क्वारंटीन करने गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर प्रवासी मजदूर अपने घर से भाग गया था। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसे पकड़ कर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंप दिया था। उसे गजरौला के संजीवनी हास्पिटल में भेज दिया गया था। मंगलवार को उसकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। प्रवासी मजदूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने बताया कि परिजनों को होम क्वारंटीन किए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन तक मुहल्ले में खुला घूमता रहा था प्रवासी मजदूर
मंडी धनौरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर भागा प्रवासी मजदूर दो दिन तक मोहल्ले में ही खुलेआम घूमता रहा था। दिल्ली से आने पर वह एक दिन तक मुहल्ले के लोगों से मिलता जुलता रहा था। अब उसके कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उसके संपर्क में आएं लोगों में खलबली मच गई है। यहां तक कि उसको पकड़ने गए पुलिसकर्मियों में भी खलबली मची हुई है। मुहल्ले के लोग एक दूसरे से उसके संपर्क में आने वालों की जानकारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed