{"_id":"5ed566b38ebc3e905f482a82","slug":"corona-negative-jpnagar-news-mbd35102401","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : घर भेजे गए पॉजिटिव युवक के परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : घर भेजे गए पॉजिटिव युवक के परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत : घर भेजे गए पॉजिटिव युवक के परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव
- मिलते-जुलते नामों की गफलत में रिपोर्ट आने से पहले ही युवक को भेज दिया था घर, 19 घंटे बाद निकला था पॉजिटिव
-परिवार के दस लोगों हुआ है सैंपल, चार की रिपोर्ट अभी रोकी गई, 58 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची, सभी निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते रिपोर्ट आने से 19 घंटे पहले घर भेजे गए संक्रमित बारबर के परिवार में छह सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें छह माह का मासूम भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। हालांकि चार सदस्यों रोक ली गई है। वहीं सोमवार को आए 58 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। मिलते जुलते नामों की गफलत में कोरोना आशंकित मरीज को घर भेज दिया था। जबकि उसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। युवक करीब 19 घंटे परिवार के साथ रहा। इसके बाद शनिवार की सुबह आशंकित मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। जिसे लेकर सेहत महकमे में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आने के बाद पहुंची टीम नाम की गलती बताकर उसे वैंकेटश्वर हास्पिटल में भर्ती करा दिया था। इतनी बड़ी गलती को जिम्मेदार इसे छोटी मोटी गलती बता रहे थे। उसके परिवार में छह माह के मासूम समेत 10 सदस्यों को क्वारंटीन कराया गया। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। परिवार के सभी सदस्य खौफ और दहशत के साए में समय काटते रहे। सोमवार को 58 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। सभी रिपोर्ट निगेटिव थीं। इसमें बारबर के परिवार के छह सदस्य की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जबकि चार लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।