फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona killed two people, 115 people infected

कोरोना से दो व्यक्तियों की मौत, 115 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corona killed two people, 115 people infected
अमरोहा। जिले में शनिवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 115 नए संक्रमित सामने आए हैं। दोनों मृतकों का इलाज मुरादाबाद के अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को इन लोगों की तबीयत खराब हो गई। कुछ देर के बाद दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा कुल 276 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं वहीं फिलहाल 1,252 व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण हैं। इसके चलते इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग के निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि जोया में 14, गजरौला में 15, धनौरा में 16, हसनपुर में 33 और अमरोहा में 37 संक्रमित सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 115 संक्रमित हैं। इसके साथ ही 276 स्वस्थ हो गए हैं वहीं 1,252 व्यक्ति सक्रिय है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की 517 लोगों की जांच हुई जिसमें 96, निजी लैब में सात, ट्रूनेट और एंटीजन 473 व्यक्तियों का कराया गया जिसमें 10 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में कोविड अस्पताल, तहसील कर्मचारी, ब्लॉक कर्मचारी और जीआरपी के एक सिपाही संक्रमित हैं। उन्होंने कहा कि हसनपुर के गांव में 16, कोतवाली में सिपाही, धनौरा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी, गजरौला में बैंक कर्मचारी और महिला सिपाही पॉजिटिव है। इसके अलावा जोया में सीएचसी कर्मचारी और टोल प्लाजा का स्टाफ संक्रमित है। इसके साथ ही जोया में 51 वर्षीय और अमरोहा के 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि यह दोनों मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन

यह है कोरोना की स्थिति (22 मई 2021 को)
संक्रमित-------115
मृतक----------2
स्वस्थ---------276
सक्रिय---------1,558
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed