{"_id":"627974e626153c22fb645800","slug":"corona-jpnagar-news-mbd42747324","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर नमस्ते, प्लीज पास कर दीजिए... कोरोना के चलते नहीं हो सकी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर नमस्ते, प्लीज पास कर दीजिए... कोरोना के चलते नहीं हो सकी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सर नमस्ते... प्लीज पास कर दीजिए... कोरोना संक्रमण के चलते पढ़ाई नहीं हो सकी। ये अलफाज यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के हैं। तीन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर कुछ इस तरह की बातें लिखी देखकर शिक्षक भी सकते में पड़ गए। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं की राइटिंग पर भी असर देखा गया। कापी पर लड़खड़ाते शब्दों पर कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित पढ़ाई का असर दिख रहा था।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 12 अप्रैल को खत्म हो गई थी। इसके बाद जनपद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर में राजकीय इंटर कालेज, जेएस हिंदू इंटर कालेज, एकेके इंटर कालेज और आईएम इंटर कालेज में हुआ। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर 4.18 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। मूल्यांकर रविवार को समाप्त हुआ। शिक्षकों को कॉपियों में बच्चों द्वारा लिखे मार्मिक संदेश मिले। तीन बच्चों की कॉपियों में संदेश मिला कि सर नमस्ते... प्लीज पास कर दीजिए... कोरोना संक्रमण के चलते पढ़ाई नहीं हो सकी। एक केंद्र पर मूल्यांकन करने वाले शिक्षक ने बताया कि संदेश तो मिले ही। साथ ही कोरोना के दौरान प्रभावित हुई पढ़ाई का असर विद्यार्थियों की राइटिंग पर भी देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को राइटिंग बेहद खराब थी। शब्द लड़खड़ा रहे थे। 90 फीसदी बच्चों की राइटिंग बेहद गंदी थी। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा ने बताया कि जनपद के चारों केंद्रों पर मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच कापियों को बोर्ड के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी।