फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

कोरोना से अधिवक्ता समेत सात की मौत, 65 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। कोरोना ने शनिवार को अधिवक्ता समेत पांच लोगों को शिकार बनाया। इलाज के दौरान इन लोगों की हालात बिगड़ गई। अस्पताल में सात लोगों की मौत हो गई। जिसमें चार बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा 65 व्यक्ति संक्रमित हैं। वहीं 420 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं जिले में कुल 2,725 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शनिवार को कोरोना के चलते सात लोगों की मौत हो गई है। अधिवक्ता 56 वर्षीय भी शामिल हैं। डिडौली क्षेत्र के गांव के दो बुजुर्ग क्रमश: 65 और 70 वर्षीय की मौत हो गई है। अमरोहा में 38 वर्षीय महिला और 57 वर्षीय व्यक्ति हैं। हसनपुर की 52 वर्षीय महिला ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में धनौरा के 64 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। इन लोगों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ है। उन्होंने बताया कि जोया में 12, धनौरा में 15, हसनपुर में 18 और अमरोहा में 20 संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जोया के गांव में चार, धनौरा में शुगर मिल कर्मचारी, हसनपुर के गांव में 8 और अमरोहा के गांव में 7 लोग पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि एक बैंक कर्मचारी भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन

चार वेंटिलेटर मिले, ऑक्सीजन प्लांट में भी तेजी
वेव शुगर मिल प्रबंधन धनौरा की ओर से लगाई जा रही है वेंटिलेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोया (अमरोहा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शनिवार को चार वेंटिलेटर मिल गए हैं। अब इसके ऑपरेटिंग के लिए कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही तकनीकी स्टाफ की तैनाती भी होगी। इसके चलते इलाज में लोगों को मदद मिलेगी। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट की तैयारी में तेजी आ गई है। इसके लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। ताकि मरीजों को इलाज में सहूलियत मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चार वेंटिलेटर मिल गए हैं। उन्हें अस्पताल परिसर में फिटिंग कराई जाएगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी के विशेषज्ञों की टीम इसके ऑपरेटिंग के लिए प्रशिक्षित करेगी। इसके संचालन के लिए शासन को अवगत कराएंगे। जल्द ही इसके लिए मांग की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि चार वेंटिलेटर आ गए हैं। परिसर में ऑक्सीजन के प्लांट का काम प्रगति पर है। ऑक्सीजन का प्लांट तैैयार होने के बाद वेंटिलेटर की सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वेव शुगर मिल धनौरा प्रबंधन की ओर से लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। इससे मरीजों को इलाज में राहत मिलेगी।
जिले में कोरोना की स्थिति (15 मई 2021)
संक्रमित-------65
मृत्यु----------7
स्वस्थ---------420
सक्रिय---------2,725
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed