फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

अस्थायी जेल के चौबीस कैदियों सहित 34 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। लोगों की लापरवाही से जिले में कोरोना संक्रमण की तेज हो गई है। शनिवार अस्थाई जेल के चौबीस कैदियों सहित 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अबतक 3977 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 230 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं, स्वस्थ होने के बाद 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 316 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 29 लोगों संक्रमित पाए गए। वहीं, जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1173 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 5 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में डिडौली की अस्थाई जेल में चौबीस कैदी शामिल हैं। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि शनिवार को जिलेभर में कोरोना के 34 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3977 पहुंच गई है। कुल 230 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 556 सैंपल जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed