{"_id":"5f6e51418ebc3e9bee592eb2","slug":"corona-jpnagar-news-mbd3638909152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी कर्मचारी और गर्भवती महिला सहित 60 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी कर्मचारी और गर्भवती महिला सहित 60 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। शुक्रवार को आठ फैक्टरी कर्मचारी गर्भवती महिला सहित 60 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2591 पहुंच गई है जबकि 277 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 21 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा है।
शुक्रवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 448 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 42 लोग संक्रमित निकले। जबकि 406 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1218 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 14 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि चार मरीज प्राइवेट लैब से मिले है। संक्रमितों मरीजों में गजरौला में फैक्टरी के आठ कर्मचारी और एक गर्भवती महिला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिलेभर में कोरोना के 60 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2591 पहुंच गई है। कुल 277 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 104447 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1344 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।