{"_id":"5f63c80b8ebc3e74a71829f5","slug":"corona-jpnagar-news-mbd362987754","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय के दो बाबू, एक चपरासी सहित 31 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय के दो बाबू, एक चपरासी सहित 31 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में गुरुवार को सीएमओ ऑफिस के दो बाबू, एक चपरासी बैंक प्रबंधक और डॉक्टर दंपती सहित 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 36 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2286 हो गई है। कुल 355 केस एक्टिव चल रहे हैं।
गुरुवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 95 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें छह लोग संक्रमित पाए गए। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1340 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 23 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि दो लोग प्राइवेट लैब में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों मरीजों में सीएमओ ऑफिस के दो बाबू, एक चपरासी, एक प्रथमा बैंक शाखा के प्रबंधक, उनके बेटा और धनौरा में प्राइवेट डॉक्टर दंपती शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि गुरूवार को जिलेभर में कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2286 हो गई है। कुल 355 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 92406 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1775 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 36 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।