{"_id":"5f57ea858ebc3e338b141b51","slug":"corona-jpnagar-news-mbd3619767132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग-गर्भवती की कोरोना से मौत, 43 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग-गर्भवती की कोरोना से मौत, 43 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। संक्रमितों मरीजों के साथ-साथ अब मरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित बुजुर्ग और गर्भवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग ने टीएमयू और गर्भवती महिला ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ा। लगातार दूसरे दिन दो संक्रमितों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं 43 नए केस सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 1942 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 326 हैं।
मंगलवार को सरकारी लैब से 480 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा जिले में एंटीजन और ट्रूनेट मशीन से 1071 लोगों की जांच की गई। इसमें 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं संक्रमित होने पर जिले के एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। शव को डाक्टरों की देखरेख में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं जिले की एक गर्भवती महिला को संक्रमित होने पर मेरठ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गर्भवती ने दम तोड़ दिया। पिछले दो दिनों में कोरोना से ये चौथी मौत है। जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 28 हो गई है।