फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

किसी को जानकारी दिए बगैर पॉजिटिव गर्भवती का अन्य अस्पताल में कराया प्रसव, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। प्रसव कराने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में आई गर्भवती की कोरोना जांच पॉजिटिव निकली। इसके बाद परिजन किसी को उसके पॉजिटिव होने की जानकारी दिए बगैर उसे निजी एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल में प्रसव कराने ले गए। एंबुलेंस चालक ने पीपीई किट भी नहीं पहनी थी। इस लापरवाही से डिलीवरी कराने वाले अस्पताल में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। सीएमएस ने देहात थाने में गर्भवती महिला और निजी एंबुलेंस चालक खिलाफ एफआईआर आर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पत्नी गर्भवती थी। 24 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गर्भवती की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टरों ने गर्भवती को सरकारी एंबुलेंस में शिफ्ट करा दिया। लेकिन, उसके परिजन गर्भवती को सरकारी एंबुलेंस से उतारकर एक निजी एंबुलेंस में बैठाकर किसी अन्य अस्पताल में प्रसव कराने के लिए ले गए। एंबुलेंस चालक ने भी पीपीई किट नहीं पहनी थी। गर्भवती और एंबुलेंस चालक की लापरवाही से प्रसव कराने वाले अस्पताल में कोरोना महामारी फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

सीएमएस रामनिवास ने इस संबंध में डीएम, एसपी, सीएमओ और कोविड-19 नोडल अधिकारी को पत्र लिखा। इसके बाद अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि सीएमएस की तहरीर पर गर्भवती महिला और एंबुलेंस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक से भेजी गई थी तहरीर
अमरोहा। कोरोना संक्रमित गर्भवती के मामले में दस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज किया गया। चौबीस अगस्त को गर्भवती के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिजन उसे निजी एंबुलेंस से लेकर चले गए थे। सीएमएस डा. रामनिवास के मुताबिक चौबीस अगस्त को ही उन्होंने डाक से देहात थाने को तहरीर भेज दी थी। वहीं देहात थाना प्रभारी का कहना है कि डाक दो सितंबर को मिला। इसके बाद रिपोर्ट किया गया

सरकारी एंबुलेंस से उतार बैठा दिया था निजी एंबुलेंस में
अमरोहा। गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे सरकारी एंबुलेंस में बैठा गया था। लेकिन परिजनों ने अपनी स्वैच्छा से सरकारी एंबुलेंस से उतारकर उसे निजी एंबुलेंस में बैठा दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में चले गए। ऐसे में सीएमएस ने प्रसव कराने वाले निजी अस्पताल में कोरोना फैलने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed