फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Controversial video of Naugaon in Madhya Pradesh goes viral on social media

मध्य प्रदेश के नौगांव का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Controversial video of Naugaon in Madhya Pradesh goes viral on social media
मध्य प्रदेश के नौगांव में सांप्रदायिक तनाव का वीडियो स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स कस्बे में गत करने लगी। संभ्रांत लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। काफी समय बाद वीडियो की असलियत सामने आने पर पुलिस प्रशासनिक अफसर ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यह मामला बुधवार की शाम का है। रोजा इफ्तार के समय स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों में एक कथित वीडियो वायरल हुई। जिसमें एक धर्मस्थल के सामने झंडे गाड़ने दो वर्गों में सांप्रदायिक तनाव का जिक्र था। यह वीडियो मध्यप्रदेश के नौगांव क्षेत्र की थी। लेकिन, वीडियो की फ्रंट लाइन में सिर्फ नौगांव दर्शाया गया था। जिसे देखकर स्थानीय लोग वीडियो को नौगांवा सादात का समझ बैठे और लगातार शेयर करने लगे। लोगों को लगा कि नौगांवा सादात कस्बे में कोई विवाद हो गया है। लोगों की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी हरकते में आ गए। एकाएक पुलिस की गाड़ियां नौगांवा सादात कस्बे में निकल पड़ीं। पुलिस ने पूरे कस्बे में घूमकर विवाद को लेकर जानकारी की। करीब आधा घंटे बाद पता चला कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो नौगांवा सादात से नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के नौगांव से जुड़ी है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि एक वीडियो सामने आया था। जांच की गई तो वह वीडियो मध्यप्रदेश का निकला। सीओ ने लोगों से इस तरह की झूठी अफवाहों को ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed