{"_id":"64e3c93183e2756d1e01bbb4","slug":"contract-worker-fitter-died-due-to-electrocution-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3293-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चीनी मिल में काम करते समय संविदा कर्मी फिटर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चीनी मिल में काम करते समय संविदा कर्मी फिटर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
अमरोहा। दि किसान चीनी मिल कालाखेड़ा में काम करते समय संविदा कर्मी फिटर को करंट लग गया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव दाउदपुर जागीर निवासी सुरेंद्र (35) दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में संविदा कर्मी फिटर के रूप में कार्यरत था। सोमवार सुबह वह मिल में मशीनों में वेल्डिंग के लिए केबल बिछा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। बेहोशी की हालत में साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से इलाज में देरी के चलते नाराज परिजनों व कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद संविदा कर्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन संविदा कर्मी को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी छोड़ी है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है की करंट से संविदा कर्मचारी मौत हो गई।
पुलिस से छीना शव, कार्रवाई के डर से पीछे किए कदम
संविदा कर्मी की मौत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी कि मौके पर पहुंचे गांव के कुछ लोग मिल पर धरने देने के बात कहकर पुलिस ने शव छीन लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। उधर, इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने फोन कर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी तो आक्रोशित ग्रामीणों मान गए और वह शव को गांव ले गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि शव को जबरदस्ती धरने के लिए लाने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्रवाई के डर से ग्रामीणों मान गए।
विज्ञापन
-- --
पत्नी को मिलेगी नौकरी, बच्चों को पढ़ाएगी मिल
चीनी मिल में करंट लगने से हुई संविदा कर्मी की मौत के बाद नाराज ग्रामीण एकत्र होकर विधायक महेंद्र खड़कवंशी के आवास पर पहुंच गए। विधायक ने मदद करने का भरोसा दिया। चीनी मिल के जीएम राहुल यादव जिस ठेकेदार के अंडर संविदा कर्मी काम करते थे। उनके द्वारा तीन लाख रुपये की मदद की गई है। बच्चों को मिल के परिसर में स्थित विद्यालय में मिल द्वारा पढ़ाया जाएगा।