{"_id":"65effba3aaa16fd8e100fbbf","slug":"contract-cleaning-workers-warn-of-strike-if-salaries-are-not-received-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-115320-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वेतन नहीं मिलने पर ठेका सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वेतन नहीं मिलने पर ठेका सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। ठेका कर्मचारियों ने ठेकेदार द्वारा 2022 का इपीएफ व वर्तमान माह का वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल की चेतावनी दी है। ईओ को संबोधित ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक को सौंपा।
नगर पंचायत के ठेका कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को संबोधित ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक अनिल बाबू को सौंपते हुए कहा कि सन 2022 का इपीएफ जो ठेकेदार के द्वारा रुका हुआ चल रहा है, उसके हमारे खातों में ट्रांसफर किया जाए। मौजूदा ठेकेदार ने जो वर्तमान माह का वेतन रोक रखा है, तुरंत दिलाया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तब समस्त ठेकेदार कर्मचारी आज यानि 12 मार्च से हड़ताल पर बैठे जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत की होगी। इस दौरान राजेश कुमार, सचिन कुमार, कपिल कुमार, बलराम सिंह, मनवीर सिंह, मोहम्मद हैदर सनव्वर, शादाब अली आदि मौजूद रहे।