{"_id":"66511c7ba64aa6fd180ff7f4","slug":"continuous-stream-from-tube-wells-flowing-in-papers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-119183-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फसलें सूख रहीं...कागजों में बह रही नलकूपों से अविरल धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फसलें सूख रहीं...कागजों में बह रही नलकूपों से अविरल धार
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी का कहर किसानों की फसलों पर भी पड़ रहा है। बिना पानी फसलें सूखने की कगार पर हैं और कागजों में सरकारी नलकूपों से अविरल धार बह रही है। जबकि हकीकत इससे इतर है। जगह-जगह नलकूप या तो खराब पड़े हैं या फिर उन पर ताले लटके रहते हैं। यह हालात तब हैं जब नलकूप विभाग सभी नलकूपों के कागजों में संचालित होने का दावा कर रहा है। ढबारसी, कैलसा, आदमपुर, जोया व नौगांवा क्षेत्र में कई नलकूप बंद पड़े हैं। जिससे बड़ी संख्या में किसान फसलों की सिंचाई करने से वंचित हैं।
जिले में 314 राजकीय नलकूप हैं। जिनसे हजारों की संख्या में किसानों की फसलों की सिंचाई होती है। कहा जाए तो बहुत से किसान इन नलकूपों पर ही आधारित हैं। गर्मी के मौसम में इन नलकूपों की मरम्मत कराए जाने के दावे तो कर दिए जाते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही रहती है। शुक्रवार को जिले भर में राजकीय नलकूपों की पड़ताल कराई तो स्थिति चौंकाने वाली रही। कई जगह दो-दो वर्षों से नलकूप नहीं चल सकें हैं तो कहीं मोटर खराब होने के चलते उनके दरवाजों पर ताले लटके मिले। ऐसे में किसानों का कहना था कि गर्मी के मौसम में उनकी फसलें झुलस रहीं हैं। लेकिन राजकीय नलकूपों से पानी की बूंद नहीं निकल सकी है।
सांथलपुर में तीन तो नवादा में दो वर्षों बंद है नलकूप
आदमपुर/ढबारसी। एक तरफ अधिकारी नलकूपों के संचालित होने का दावा करते हैं तो दूसरी ओर लंबे समय से नलकूपों के ताले ही नहीं खुल सके हैं। आदमपुर के गांव सांथलपुर में 3 वर्ष से राजकीय नलकूप ठप पड़ा है। जबकि, नवादा में दो वर्ष से खराब होने के चलते बंद पड़ रहता है। ढबारसी क्षेत्र के गांव फतेहपुर अधैक में नलकूप चालू अवस्था में है लेकिन दो वर्षों से नलकूप की पाइपलाइन बंद पड़ी है। जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती
विज्ञापन
इकौंदा में 15 दिनों से खराब है नलकूप
जोया। ब्लाक क्षेत्र के गांव इकौंदा में स्थित राजकीय नलकूप से 50 से अधिक किसानों के खेतों में सिंचाई होती है। यह नलकूप पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इसका मोटर फुंकने से नलकूप बंद पड़ा है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने सुध नहीं ली।
कैलसा क्षेत्र में भी नलकूपों की हालत बदहाल
कैलसा। क्षेत्र में अधिकांश ग्राम पंचायतों में नलकूप खस्ताहाल है। गर्मी में कहीं नलकूप को बोरिंग फेल हो रहे हैं। ग्राम नन्हेड़ा अलयारपुर, सिहाली नारायण, अकबरपुर सकैनिया में तो नलकूप चालू हालत में हैं, लेकिन हसनपुर कचिया, निजामपुर सन्दरी, कैलसा, भोपुर आदि में नलकूप बंद हालत में पड़े हैं। किसानों का कहना है कि नलकूपों बंद रहने से उनकी फसलाें की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
गर्मी के मौसम में कहीं-कहीं फाल्ट होने से मोटर फुंकने की बात सामने आई है। उन्हें तत्काल ठीक कराया जा रहा है। जिले में अधिकांश नलकूप संचालित हैं। नलकूपों पर तैनात कर्मचारियों से हर दिन की अपडेट भी ली जा रही है। गर्मी में फसलों की सिंचाई के मद्देनजर विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
-सतीश चंद गौतम, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड अमरोहा