{"_id":"69c83fa18999dd097300dfb3","slug":"consumers-create-ruckus-at-the-agency-after-not-getting-gas-cylinders-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-160338-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं को एजेंसी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं को एजेंसी पर हंगामा
Sun, 29 Mar 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। काजला गैस एजेंसी पर शनिवार को सिलिंडर न मिलने और एजेंसी को गेट न खोलने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर कर शांत किया।
पिछले दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता भटक रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी का सामना काजला गैस एजेंसी से जुड़ेे उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह से ही एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। कर्मचारियों ने एजेंसी का गेट नहीं खोला तो उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि वह कई दिन से सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। एजेंसी के चक्कर लगाकर बैरंग लौट जाते हैं। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हंगामा करने की सूचना पाकर चौपला चौकी की पुलिस पहुंच गए और हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को समझाया। उनका गुस्सा शांत हुआ तो कर्मचारियों ने यह कहते हुए गेट बंद कर लिया कि नगर से दूर स्थित गोदाम पर अपनी किताब लेकर जाओ वहां पर गैस सिलिंडर मिल जाएगा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनको भटकाने के लिए भेजा जा रहा है। वहां भी सिलिंडर नहीं मिलता।