{"_id":"6ad914e4dc11734ddf03c7c4","slug":"construction-of-two-rural-roads-will-begin-after-the-elections-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-176089-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चुनाव बाद शुरू होगा दो ग्रामीण सड़कों का निर्माण, ढाई करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चुनाव बाद शुरू होगा दो ग्रामीण सड़कों का निर्माण, ढाई करोड़ रुपये मंजूर
Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में चुनाव के बाद अमरोहा विधानसभा क्षेत्र की दो ग्रामीण सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। योजना में ग्रामीण मार्गों का नवनिर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा गन्ना विभाग की ओर से नौगांवा और हसनपुर क्षेत्र में भी दो-दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जाएगा, लेकिन अभी चुनाव की वजह से टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक विधायक चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है। इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर के बाद शुरू होगी। 30 अप्रैल 2027 तक शासन को उपयोगिता प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। अमरोहा विधान सभा में फरासपुरा संपर्क मार्ग से नसीरपुर बाईपास होते हुए अफजलपुर मार्ग तक निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा हरियाणा में एनएचए-24 से शाहनवाज की फैक्टरी होते हुए फरासपुरा मार्ग तक निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। इन सड़कों के अलावा गन्ना विभाग की ओर से प्रस्तावित सड़कों का निर्माण भी लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। गिरीशचंद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद ही काम शुरू कराया जाएगा।