फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Construction of two rural roads will begin after the elections.

Amroha News: चुनाव बाद शुरू होगा दो ग्रामीण सड़कों का निर्माण, ढाई करोड़ रुपये मंजूर

Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of two rural roads will begin after the elections.
अमरोहा। जिले में चुनाव के बाद अमरोहा विधानसभा क्षेत्र की दो ग्रामीण सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। योजना में ग्रामीण मार्गों का नवनिर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा गन्ना विभाग की ओर से नौगांवा और हसनपुर क्षेत्र में भी दो-दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन




इन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जाएगा, लेकिन अभी चुनाव की वजह से टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक विधायक चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है। इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर के बाद शुरू होगी। 30 अप्रैल 2027 तक शासन को उपयोगिता प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। अमरोहा विधान सभा में फरासपुरा संपर्क मार्ग से नसीरपुर बाईपास होते हुए अफजलपुर मार्ग तक निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा हरियाणा में एनएचए-24 से शाहनवाज की फैक्टरी होते हुए फरासपुरा मार्ग तक निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। इन सड़कों के अलावा गन्ना विभाग की ओर से प्रस्तावित सड़कों का निर्माण भी लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। गिरीशचंद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed