{"_id":"6a3ae33c7f9471a46d01e8aa","slug":"construction-of-the-festival-hall-stalled-awaiting-funds-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-166586-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनराशि के इंतजार में अटका उत्सव भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनराशि के इंतजार में अटका उत्सव भवन का निर्माण
Wed, 24 Jun 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गजस्थल गांव में उत्सव भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने के बावजूद परियोजना अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। पंचायत राज विभाग द्वारा भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है लेकिन धनराशि स्वीकृत न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
करीब 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उत्सव भवन का लाभ विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को मिलेगा, जिन्हें विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कम खर्च में बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिले में दो स्थानों पर उत्सव भवन बनाए जा रहे हैं। जिसमें तिगरी में निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन गजस्थल में अभी काम शुरू नहीं हो पाया है।
इसके निर्माण पर एक करोड़ 41 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक शासन से मंजूरी नहीं मिली है। इसके बनने से खासतौर से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। कम खर्च में अपने वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जन्म दिन पार्टी या दूसरे आयोजन भी कराए जा सकेंगे। बैंक्वट हॉलों की बुकिंग काफी महंगी होती है। एडीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि उत्सव भवन के लिए जमीन मिल चुकी है। प्रस्ताव भी बनकर चला गया लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिली है। धनराशि मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। संवाद