फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Constitution was violated during Congress government: Malik

कांग्रेस की सरकार में उड़ाई गईं संविधान की धज्जियां : मलिक

Thu, 26 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Constitution was violated during Congress government: Malik
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर नगर में आयोजित भाजपा के सेमिनार में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जिस संविधान की बात करते हैं, उनकी ही पार्टी की सरकार में संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं। इंदिरा गांधी ने देश की बात करने वालों को जेल में ठूंस दिया था।
नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचाने के लिए देश के लोकतंत्र को कुचला। उनके और संजय गांधी के खिलाफ एक शब्द बोलने पर पुलिस घर से उठाकर ले जाती थी। धनौरा विधायक राजीव तरारा और हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सेमिनार में कविता माधरे, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने भी विचार रखे। इस दौरान राजपाल सैनी, मीनाक्षी चौधरी, ऋषिपाल नागर, ममता गुर्जर, अतुल चौधरी, निहार त्यागी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शीतल प्रसाद अग्रवाल ने की और संचालन चंद्रभान भाटी ने किया।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन





लोकतंत्र कुचलने के लिए देश पर थोपा गया था आपातकाल : चंद्रमोहन

गजरौला। प्रभारी मंत्री केपी मलिक व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन ने प्रेसवार्ता भी की। प्रदेशमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि संविधान को कुचलने के लिए इंदिरा गांधी ने आपातकाल थोप दिया। जो भी सरकार के खिलाफ बोला, उसे यातनाएं दी गईं। लोकतंत्र की बात करना बड़ा अपराध हो गया था, लेकिन भाजपा उस समय भी देश के लिए लड़ती थी, आज भी लड़ रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित की श्रेणी में आने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा प्रभारी मंत्री, सांसद, धनौरा व हसनपुर विधायक ने भाजपाइयों के साथ बगद नदी के किनारे अटल उद्यान में जाकर पौधरोपण किया। इस दौरान वन विभाग के एसडीओ विमल भारद्वाज, हसनपुर रेंजर नरेश कुमार, धनौरा रेंजर संजय सिंह, डिप्टी रेंजर सुमित राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed