फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Constitution of India's largest in the world: Avnish Bansal

विश्व में सबसे बड़ा भारत का संविधान : अवनीश बंसल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Constitution of India's largest in the world: Avnish Bansal
अमरोहा। अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई की ओर से आयोजित संविधान दिवस पर संगोष्ठी में संरक्षक अवनीश शरण बंसल एडवोकेट ने कहा कि हमारा संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ तथा उसको 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। विश्व में सबसे बड़ा संविधान भारत का है।
विज्ञापन

बुधवार को बार रूम के सभागार में आयोजित गोष्ठी में अवनीश शरण बंसल एडवोकेट ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारत के नागरिकों को संविधान के महत्व और उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए मसौदा समिति के अथक प्रयासों के बारे में शिक्षित करना और इसका स्मरण दिलाना है। सर्वेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि 19 नवंबर 2015 को भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन के ज़रिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और 26 नवंबर 2015 को पहला संविधान दिवस मनाया गया। भारत का संविधान संसार का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा में वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया गया था। इसी की याद में हर साल संविधान दिवस मनाते हुए एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र का जश्न मनाते हैं। जहां एक तरफ हमारा संविधान हमें आजादी के साथ जीने का हक देता है, तो दूसरी तरफ हमारे कुछ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री देवेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र पोसवाल, संजीव शर्मा, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed