फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Constable suspended for misbehaving with female constable

Amroha News: गोपनीयता भंग करने और महिला आरक्षी से अभद्रता करने में कांस्टेबल निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Constable suspended for misbehaving with female constable
अमरोहा। विभाग की गोपनीयता भंग करने और महिला कांस्टेबल से अभद्रता करने के मामले में डीआईजी ने सैदनगली थाने में तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही एसपी अमरोहा को विभागीय जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी अनु ने आरोप लगाया कि सैदनगली थाने में तैनात कांस्टेबल दीपक ने उससे मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये दो महीने में लौटाने की बात कही थी। तब दीपक डिडौली कोतवाली में तैनात था। दीपक ने दो लाख रुपये तो लौटा दिए थे, लेकिन जब अनु ने बकाया एक लाख मांगे तो दीपक ने अनु के व्हाट्सएप पर धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जांच के दौरान अधिकारी को फोन नहीं दिखाने के लिए धमकाया, जबकि पीड़ित महिला कांस्टेबल ने दीपक द्वारा की गई चैट के स्क्रीनशॉट जांच अधिकारी को दिए। महिला कांस्टेबल द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर डीआईजी शलभ माथुर ने आरोपी कांस्टेबल दीपक को निलंबित कर दिया। साथ ही एसपी अमरोहा को विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिए हैं। एसपी आदित्य लांग्हे ने आरोपी कांस्टेबल दीपक के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article