फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   constable shooted ssi

अमरोहा के एसएसआई को इंसास से दो गोली मारकर सिपाही ने खुद को भी मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
constable shooted ssi
अमरोहा/उझानी (बदायूं)। छुट्टी को लेकर हुए विवाद के बाद सिपाही ने सरकारी रायफल से एसएसआई (सीनियर सब इंस्पेक्टर) को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। एसएसआई को दो जबकि सिपाही को एक गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया। कोतवाली में ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गई। डीआईजी रेंज ने भी उझानी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरोगा को गोली लगने की खबर से यहां अमरोहा में उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हाथरस सदर कोतवाली के गांव गुलड़िया नगला निवासी सिपाही ललित उझानी कोतवाली में तैनात है। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे छुट्टी का प्रार्थना पत्र लेकर इंस्पेक्टर ओमकार सिंह के पास पहुंचा। उस वक्त कोतवाली के बरामदे में बैठे इंस्पेक्टर फरियादियों से बात कर रहे थे। तभी एसएसआई रामऔतार भी आ गए। एसएसआई अमरोहा के थाना डिडौली के गांव अशरफपुर के निवासी हैं। बताया जाता है कि सिपाही अपनी मां की बीमारी का हवाला देते हुए पांच दिन की छुट्टी मांग रहा था। एसएसआई रामऔतार ने टोकते हुए छुट्टी कम करने की बात कही। इस पर खिन्न सिपाही ने इंस्पेक्टर के हाथ से प्रार्थना पत्र छीन लिया और एसएसआई को हिदायत के रूप में कहा कि वह उसके मामलों में टांग न अड़ाएं। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर सिपाही ने अपनी सरकारी इंसास रायफल से पहले तो हवा में दो फायर किए और बाद में एसएसआई पर गोली चला दी। एसएसआई के कमर के पास पेट में दो गोलियां लगीं और वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

इसके बाद सिपाही ने फिर हवा में दो फायर किए और खुद को भी गोली मार ली। एक गोली सिपाही के कंधे पर लगी। अचानक फायरिंग से कोतवाली में भगदड़ मच गई। सिपाही के हाथ में रायफल होने के चलते किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। सिपाही के जमीन पर गिरने के बाद पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया। सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन चौहान, एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा मौके पर पहुंच गए। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब से इंस्पेक्टर ओमकार सिंह कोतवाली में आए हैं, किसी भी सिपाही को छुट्टी की कोई समस्या नहीं है। कोरोना के इलाज के बाद जब इंस्पेक्टर यहां आए तो उन्होंने छुट्टी के सभी प्रार्थनापत्रों पर मंजूरी दी थी। शुक्रवार को इंस्पेक्टर के साथ एसएसआई भी साथ बैठे थे। उन्होंने कोई टिप्पणी की जिस पर सिपाही ने गोली चला दी। मैंने सभी सिपाहियों से एक-एक कर बात की है। छुट्टी के अलावा प्राथमिक तौर पर ऐसा कोई गंभीर कारण नहीं निकला जो इस गंभीर घटना की वजह बनता। सिपाही ने सर्विस रायफल से अपने अधिकारी पर गोली चलाई है। इसलिए उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed