{"_id":"66ca4d2ea560fe8a6d0595f4","slug":"constable-recruitment-exam-4433-candidates-left-the-paper-on-the-second-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-124454-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन 4433 अभ्यर्थियों ने छोड़ा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन 4433 अभ्यर्थियों ने छोड़ा पेपर
विज्ञापन
अमरोहा।
सिपाही भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। शनिवार को भी 48.11 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 8544 में से 4433 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती। रविवार को भी जिले में नौ केंद्रों सिपाही भर्ती परीक्षा होगी, जिसमें 8544 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
शनिवार को दूसरे दिन भी सिपाही भर्ती परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का आंकड़ा 50 फीसदी को भी पार नहीं कर सका। नौ केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में कुल 4111 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड के अलावा मुरादाबाद, रामपुर और संभल के अभ्यर्थी परीक्षा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई थी। दो घंटे पहले केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। सघन तलाशी और ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
- पहली पाली
कुल अभ्यर्थी - 4272
उपस्थित - 2000
अनुपस्थित - 2272
- दूसरी पाली
कुल अभ्यर्थी - 4272
उपस्थित - 2111
अनुपस्थित - 2161
डीएम-एसपी रहे दौरे पर
परीक्षा को लेकर लगातार निगरानी बरती जा रही है। डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह परीक्षा पर लगातार अपडेट लेते रहे। दोनों अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा भी किया। कोतवाली में बने कंट्रोल रूम से लगातार परीक्षा की निगेहबानी की गई।
विज्ञापन
परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद सड़कों पर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ गई। यातायात व्यवस्था संभालने को पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि परीक्षा को लेकर पहले से ही पुलिस ने रूट डायवर्ट का प्लान तैयार किया हुआ था। जिससे की जाम की स्थिति नहीं बन सकी।
किस केंद्र पर कितने अभ्यर्थी हुए शामिल
परीक्षा केंद्र पहली पाली दूसरी पाली
एकेके इंटर कॉलेज 239 227
आईएम इंटर कॉलेज 228 240
जेएस हिंदू इंटर कॉलेज 222 246
जेएस हिंदू महाविद्यालय, ब्लॉक- ए 221 242
जेएस हिंदू महाविद्यालय, ब्लॉक- बी 219 236
कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज 220 237
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 226 238
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा 203 211
सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर 222 234
बोले अभ्यर्थी
- परीक्षा को लेकर काफी दिन से तैयारी में लगे थे। हिंदी सेक्शन का पेपर थोड़ा आसान था, लेकिन गणित ने सवालों ने थोड़ा परेशान रखा। सामान्य ज्ञान के सवाल भी देश-विदेश से संबंधित पूछे गए थे। - किरन देवी, अभ्यर्थी
- पिछली बार की तुलना में पेपर थोड़ा आसान था। लेकिन सवाल थोड़ा लंबे थे। सवालों को पढ़ने में थोड़ा समय लगा। मानसिक अभिरूचि व गणित के सवालों ने उलझाए रखा।
- शिवम, अभ्यर्थी
- गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल थोड़ा मुश्किल थे, तो हिंदी व रीजनिंग ने राहत थी। पिछली बार की तुलना में पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। - वारिश अली, अभ्यर्थी
- परीक्षा को लेकर तैयारी अच्छी थी। पिछली बार की तुलना में पेपर भी राहत देने वाला था। हिंदी व रीजनिंग के साथ ही सामान्य ज्ञान के सवालों ने राहत दी। गणित के सवालाें ने कुछ परेशान किया। - कुमारी कली, अभ्यर्थी