{"_id":"65d662c05b33a35fc9084c47","slug":"constable-posted-in-farrukhabad-beats-driver-at-wedding-vandalizes-ca-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-114295-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही ने शादी में चालक संग मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही ने शादी में चालक संग मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़
Thu, 22 Feb 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही ने मंगलवार की रात शादी में उत्पात मचाया। डीजे वाली गाड़ी के चालक साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। फोन कर गांव से अपने साथियों को बुलाकर लेबर के साथ मारपीट करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव अलेहदादपुर निवासी दुष्यंत कुमार की गजरौला में मार्बल की दुकान है। वह राजस्थान निवासी महेश के साथ साझेदारी में दुकान चला रहे हैं। मंगलवार की रात महेश के भाई की एक बैंक्वेट हॉल में बरात आई थी। गंगा नगर मोहल्ला निवासी पिंकू भी दावत में शामिल था। वह पुलिस में सिपाही है और फर्रुखाबाद में उसकी तैनाती है।
सिपाही पिंकू की डीजे वाली गाड़ी के चालक से कहासुनी हो गई। उसने डीजे वाली गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर दी। वह जान बचाने के लिए दौड़ा। भीड़ में छिप गया। उसका पीछा करते हुए भीड़ से चालक को अपने हवाले करने के लिए कहा। उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। काफी समझाने पर भी वह नहीं माना। उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। उसने पिस्टल दिखाकर व खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराया धमकाया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोप है कि वह और उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दुष्यंत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिंकू व उसके साथी अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।