फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Constable blows himself with service rifle at Amroha station

Amroha : अमरोहा स्टेशन पर सिपाही ने सर्विस रायफल से खुद को उड़ाया, खुदकुशी से पहले पुलिस को भेजा मैसेज

Sat, 04 May 2024 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 01:11 AM IST
सार

जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी तैयब की बागपत में न्यायालय सुरक्षा में तैनाती थी। संभल के चुनाव में ड्यूटी लगने पर वह बुधवार को जोया स्थित घर आ गया था। घरेलू विवाद को सिपाही की आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Constable blows himself with service rifle at Amroha station
सिपाही तैयब खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में शुक्रवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बेंच पर बैठे सिपाही तैयब खान उर्फ सोनू (30) ने सर्विस राइफल की गोली से खुद को उड़ा लिया।जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी तैयब की बागपत में न्यायालय सुरक्षा में तैनाती थी।

विज्ञापन


संभल के चुनाव में ड्यूटी लगने पर वह बुधवार को जोया स्थित घर आ गया था। घरेलू विवाद को सिपाही की आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चर्चा है कि तैयब शुक्रवार शाम घर में किसी विवाद के बाद सर्विस रायफल लेकर बाहर निकला था।
विज्ञापन


परिजनों ने तलाश किया लेकिन तैय्यब मिला नहीं। पत्नी व परिजनों ने कॉल की तो अपनी सही लोकेशन नहीं बताई। इस बीच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर मौजूद लोगों ने बताया कि बेंच पर सादा कपड़ों में बैठे युवक ने एकाएक अपनी रायफल जबड़े से सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन स्टाफ और पुलिस के पहुंचने तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सिपाही के बैच में साथ रहे जीआरपी के एक कांस्टेबल ने उसकी शिनाख्त की। एएसपी ने बताया कि तैयब 2015 बैच का सिपाही था। उसके पिता शौकीन अहमद नवंबर 2023 में सहारनपुर जनपद से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। तैयब के बहनोई नासिर भी कांस्टेबल हैं।

... मेरी बुजदिली न समझना...इसके अलावा रास्ता नहीं

तैयब ने खुदकुशी से पहले पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश भी लिखा। जिसमें कहा है, जो मैं करने जा रहा हूं, मुझे माफ करना, उसे मेरी बुजदिली मत समझना, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed