{"_id":"676b68736e74d26a1e0483c9","slug":"congressmen-were-stopped-from-taking-out-a-march-there-was-a-tussle-with-the-police-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-131341-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांग्रेसियों को मार्च निकालने से रोका, पुलिस से खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांग्रेसियों को मार्च निकालने से रोका, पुलिस से खींचतान
Wed, 25 Dec 2024 11:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
नगर में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पैदल मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिसकर्मियों और कांग्रेसियों के बीच खींचतान हुई। दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई। गुस्साए कांग्रेसी नेता आंबेडकर पार्क के सामने धरने पर बैठ गए। सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन को सरकार की कठपुतली बताया। गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
कांग्रेसियों के प्रदर्शन के चलते आंबेडकर पार्क चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम को ज्ञापन देकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी करने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसी नेताओं का पैदल मार्च प्रस्तावित था। पैदल मार्च आंबेडकर पार्क से गांधी मूर्ति तक निकला जाना था।
मंगलवार सुबह कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया और कार्यवाहक नगर अध्यक्ष फैज आलम राइनी के नेतृत्व में पार्टी नेता आंबेडकर पार्क पर पहुंचे। कांग्रेसी हाथ में बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लिए थे। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से डिडौली पुलिस को भी बुला लिया गया। कांग्रेसियों ने आंबेडकर पार्क से पैदल मार्च निकालने की कोशिश की, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर और रस्सियों के सहारे बल प्रयोग कर उन्हें रोक लिया। इसे लेकर कांग्रेसी पुलिस से भी भिड़ गए।
विज्ञापन
छूटकर भाग रहे कांग्रेसियों को पकड़ने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिसकर्मी व कांग्रेसियों में खींचतान भी हुई। पैदल मार्च निकालने से रोके जाने पर कांग्रेसी नेता आंबेडकर पार्क के बाहर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
एसडीएम ज्ञापन देकर प्रदर्शन खत्म किया
कांग्रेसी नेता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का बयान अपमानजनक है। मोदी सरकार और भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। जिसके कांग्रेस के लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा के नेताओं ने हमेशा महापुरुषों का अपमान किया है। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर सुधीर कुमार मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, राजकुमार, अरुण, शाहिद सिद्दीकी, चौधरी नरेंद्र सिंह, अब्दुल सत्तर सैफी, सचिन चौहान, ओम प्रकाश मौजूद रहे।