फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen took out procession by placing bike on bullock cart, sloganeering also

बैलगाड़ी पर बाइक रखकर कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out procession by placing bike on bullock cart, sloganeering also
अमरोहा। कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी पर बाइक को रखकर खींचा। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को वापस लेने व व्यापारी, किसान और मजदूरों को राहत के लिए पैकेज जारी करने की मांग की। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम विवेक यादव को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को जोया रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर एकत्र हुए। यहां से बैलगाड़ी पर बाइक रखकर कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। इस बीच पशु बिदक गया। इसके बाद कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी को अपने कंधों से खींचना शुरू कर दिया। पुलिस ने कांग्रेसियों को विकास भवन तिराहे के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन नोकझोंक के बाद कांग्रेसी आगे बढ़ गए। कांग्रेसियों ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सरसों तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें बेतहाशा बढ़ गई है। इससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है। इस मौके पर तारिक मोहम्मद खान, सलीम खान, फरमान अंसारी, नरेंद्र चौधरी, रिजवान चौधरी, नकुल पंवार, जावेद पाशा, सत्येंद्र सैनी, वाहिद सैफी, शमीम अहमद, मोहम्मद नदीम, विनोद सक्सेना, चनन खान, शाने अली नकवी, जावेद अब्बासी, मनवीर, परवेज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed