फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen's Satyagraha in front of Ambedkar statue

आंबेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों का सत्याग्रह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Congressmen's Satyagraha in front of Ambedkar statue
आंबेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों का सत्याग्रह
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, गांधी परिवार की छवि धूमिल करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने आंबेडकर प्रतिमा के सामने बैठकर सत्याग्रह आंदोलन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। गांधी परिवार की छवि धूमिल करने की बात कही। वहीं बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता अमरोहा नगर के आंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के आगे बैठक सत्याग्रह आंदोलन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा की मोदी सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी ज्यादा जुल्म और अन्याय कर रही है। सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सत्ता के अहंकार में संविधान की मर्यादा भी भूल गई है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निराधार और मनगढ़ंत एवं बिना किसी सबूत और तथ्यों के बिना व्यक्तिगत बदला लेने, राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेताओं पर जुल्म और सितम ढा रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को आईसीसी मुख्यालय में प्रवेश तक नहीं किया जान दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को बुरी तरह बेरहमी से मारा पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कोई कारण बताए ने अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में बंद किया जा रहा है। सत्य एवं सच्चाई की लड़ाई को दबाने के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शनों को कुचलने के लिए केंद्र सरकार क्रूरता के साथ पुलिस बल का प्रयोग कर रही है, जो अंग्रेजी हुकूमत की याद ताजा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी आजादी की कोक से निकली हुई पार्टी है यह मोदी सरकार के जुर्म और अन्याय के सामने नहीं झुकेगी। इस दौरान शमीम अय्यूब, सुखराज सिंह, आसिम हुसैन, जयपाल सिंह, सत्तार सैफी, चौधरी नरेंद्र सिंह, सचिन चौहान, इंतेजार मेहंदी, मयंक गुर्जर, मंगल सिंह, सुरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed