फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress workers stop in road

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण को जा रहे कांग्रेसियों को रोका, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
congress workers stop in road
अमरोहा। महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों के कार्यक्रम में पुलिस की निगाहें टिकी रहीं। आजाद रोड से महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए निकले तो पुलिस ने रोक लिया। कहा कि परमिशन नहीं है। इसपर कांग्रेसी नेता भड़क गए। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद कांग्रेसी गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के विचारों को कुचल रही है, लेकिन गांधीजी लोगों के दिलों में जिंदा थे, जिंदा हैं और जिंदा रहेंगे। भाजपा की साजिश को नाकाम कर देंगे।
विज्ञापन

शहर के आजाद रोड स्थित एक मैरिज हॉल में बलिदान दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि नाथूराम ने गांधी जी को गोली मारी है। वह एक विशेष विचारधारा से प्रभावित था। आज उस विचारधारा ने समाज के सभी तबकों में नफरत को बढ़ावा दिया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गांधी जी के विचारों को कुचलने में जुटी है लेकिन जनता उन्हें सबक सिखाएगी। शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने कहा कि बापू की विचारधारा सत्य और अहिंसा पर आधारित है। दोपहर लगभग एक बजे के बाद कांग्रेसियों का जत्था गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए निकला तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेसियों ने पुलिस की हरकत को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि बापू का बलिदान दिवस मनाना है। इसके बाद कांग्रेसी सड़क पर आ गए। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। कांग्रेसियों के पीछे-पीछे पुलिस का जत्था दौड़ने लगा। कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान सुखराज सिंह, सलीम खान, डॉ. कमलेश, हसन आरिफ, हाजी खुर्शीद अनवर, सचिन ठाकुर, राजपाल सैनी, साजिद चौधरी, मंसूर सलमानी, एमपी शर्मा, ओमप्रकाश पंवार, निराले मियां अंसारी, चंदन नकवी, राजेंद्र छाबड़ा, परवेज सिद्दीकी, खुश्तर मिर्जा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed