फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress will take action against former municipal president after being convicted by the court

न्यायालय से दोष सिद्ध होने के बाद पूर्व पालिकाध्यक्ष पर कार्रवाई करेंगी कांग्रेस 17-02-40

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Congress will take action against former municipal president after being convicted by the court
अमरोहा। कथित गोकशी के प्रकरण में आरोपी को कानूनी फंदे से बचाने के लिए धन उगाही के आरोप में जेल गए पूर्व पालिकाध्यक्ष अफसर अली वारसी के खिलाफ कांग्रेस अभी कार्रवाई नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया का कहना है कि एफआईआर और जेल भेजना अपराध को साबित नहीं करता है। न्यायालय द्वारा दोषी साबित होने पर पार्टी जरूर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बछरायूं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अफसर अली वारसी ने 2012 में कांग्रेस के बैनर तले जीत हासिल की थी। कुछ समय के बाद सपा नेताओं से नजदीकी रिश्ते बन गए। हालांकि 2017 का चुनाव कांग्रेस से दोबारा भाग्य आजमाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। लगभग आठ महीने पहले कथित गोकशी के मामले में एक युवक को पुलिस कार्रवाई से बचाने के एवज में पुलिस अफसरों के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप में घिर गए। इस प्रकरण में महिला मित्र ने पुलिस अफसर बन कर कथित आरोपी से रुपये की मांग की थी। फिलहाल न्यायालय ने पूर्व पालिकाध्यक्ष को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed