फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress party protest cab

नागरिकता संशोधन बिल की सांकेतिक कॉपी को कांग्रेसियों ने फूंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
congress party protest cab
अमरोहा। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ कांग्रेस जन सड़क पर उतर आएं। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले को विभाजनकारी बताया। कहा कि देश और संविधान की आत्मा के खिलाफ है। अपना देश सभी को गले लगाना वाला है। ऐसे में नागरिकता संशोधन बिल कतई स्वीकार्य नहीं है। बिल की सांकेतिक कॉपी को आग के हवाले कर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

शहर के तहसील गेट पर जिले के कांग्रेसजन जुटे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल संविधान विरोधी है। इससे देश की आत्मा की छलनी हो जाएगी। आरएसएस की आत्मा को सुकून पहुंचेगा। सुखराज सिंह ने कहा कि देश की रगो में एकता और समानता कूट कूट कर भरी है, लेकिन यह आरएसएस और भाजपा को फूटी आंख नहीं सुहा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अब हर उस व्यक्ति और संस्था को निशाना बनाएगी जो आरएसएस के अनुसार नहीं चलेगा। फैज आलम राइनी ने कहा कि भाजपा इस बिल के जरिए आजादी को मिटाना चाहती है। आरएसएस के संविधान से देश को चलाना चाहती है। इस दौरान हाजी खुर्शीद अनवर, निराले मिया अंसारी, बाकर रजा नकवी, मेराजुल जफर, ओमकार कटारिया, यासिर अंसारी, इकरार सूरी, चनन खान, परवेज आरिफ, सादिक अहमद, शबाब अहमद, हिलाल अहमद, नईम अहमद, जहीर आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed