{"_id":"680014fa05c7223f0205fc80","slug":"congress-leaders-roared-against-ed-protested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138166-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ईडी के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ईडी के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, प्रदर्शन
Thu, 17 Apr 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा गैर संवैधानिक और गैर कानूनी तरीके से नेशनल हेराल्ड की संपत्ति सील करने का आरोप लगाया।
साथ ही कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीतिक द्वेष भावना के कारण चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है। जिलाध्यक्ष कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और डिप्टी कलक्टर से मिलें। कटारिया ने कहा कि पहले नेशनल हेराल्ड अखबार से अंग्रेज बुरी तरह चिढ़ते थे, आज इस तरह इस अखबार से भाजपा और आरएसएस चिढ़ती हैं।
प्रदेश सचिव सुखराज सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी का पूरी तरह दुरुपयोग कर रही है। पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी ने कहा कि आज मोदी सरकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कमजोर करना चाहती है। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाअधिकारी को सौंपा। इस दौरान राजकुमार अरुण, शाहिद सिद्दीकी खेड़ी, मोहसिन अली तुर्क, इकबाल अंसारी, मंगल सिंह गुर्जर, मुकेश यादव मौजूद रहे।