फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Conflict between two real brothers over the distribution of compensation amount, one died

मुआवजे की रकम के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में संघर्ष, एक की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two real brothers over the distribution of compensation amount, one died
ढबारसी में युवक की मौत के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : HASANPUR
ढबारसी(अमरोहा)। एक्सप्रेस वे के लिए ली गई जमीन के मुआवजे के बंटवारे के विवाद दो भाइयों में संघर्ष हो गया। जमकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक भाई की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के कस्बा ढबारसी निवासी कामेश पुत्र ऋषिपाल (25) दिल्ली में चश्मा बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था। रविवार शाम वह दिल्ली से घर वापस आया था। परिजनों का कहना है कि रात्रि के लगभग दस बजे शराब पीकर घर आया तथा अपने पिता से गंगा एक्स्प्रेस वे में गई जमीन के मुआवजा की धनराशि से 20 हजार रुपये मांगे तो पिता ने यह कहकर मना कर दिया कि उन रुपयों से जमीन खरीदेंगे। लेकिन कामेश रुपये लेने की जिद करने लगा। इसी बीच छोटा भाई भोला भी आ गया तथा इसी बात को लेकर दोनों भाइयों मे मारपीट होने लगी। इसके बाद कामेश बेहोश होकर घर के आंगन में गिर गया। परिजनों ने सोचा कि शराब के नशे में लेट गया है लेकिन कामेश रातभर घर के आंगन में पड़ा रहा। सुबह होने पर भी जब वह नहीं उठा तो उसकी भाभी पिंकी ने उठाकर देखा तो उसकी सांसे थम चुकी थी। आनन- फानन में परिजन निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज ने बताया कि पिता ऋषिपाल की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई के साथ रहती थी पत्नी
ढबारसी। गांव निवासी मृतक की पत्नी उसके छोटे भाई के साथ रहती थी। बताते हैं कि कामेश की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। लेकिन शादी के एक माह बाद से ही पत्नी से अनबन रहने लगी। इसके बाद पंचायत में समझौता होने के बाद उसकी पत्नी छोटे भाई भोला के साथ रहने लगी। कामेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed