{"_id":"61915e201d9b47392c2cc264","slug":"conflict-between-pradhan-and-former-pradhan-over-land-possession-hasanpur-news-mbd409451515","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पर कब्जे को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पर कब्जे को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान में टकराव
विज्ञापन
हसनपुर। थाना क्षेत्र के गांव में ग्राम समाज और गंगा की रेती की भूमि पर कब्जे को लेकर मौजूदा प्रधान एवं पूर्व प्रधान में टकराव की स्थिति है। मौजूदा प्रधान ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की। हालांकि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती का है। गांव में ग्राम समाज और गंगा की रेती की हजारों बीघा भूमि है। इस पर लोगों ने फसलें उगा रखी हैं। ग्राम प्रधान जितेंद्र सैनी ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। कहा कि ग्राम समाज एवं गंगा की रेती पर अवैध रूप से कब्जा करके फसलें उगाई जा रही हैं।
कई बार भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा लगाया गया आरोप गलत है। बेवजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर वार्ता की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।