फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Condition of nine-year-old girl critical due to rabies.

Amroha News: रेबीज से बिगड़ी नौ साल की बच्ची को हालत, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Condition of nine-year-old girl critical due to rabies.
रहरा(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी में पागल गीदड़ के हमले की अनदेखी के चलते नौ वर्ष की मासूम बच्ची रेबीज की चपेट में आ गई है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी निवासी योगेश कुमार का परिवार गांव के बाहर स्थित घर में रहता है। उन्होंने घर में एक पालतू कुतिया है। बीते चार सितंबर को एक पागल गीदड़ ने घर में घुसकर कुतिया पर हमला कर दिया था। इस घटना के ठीक 10 दिन बाद कुतिया की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद, 20 सितंबर को कुतिया के ढाई महीने के पिल्ले ने योगेश की नौ वर्षीय बेटी महक को काट लिया। परिजनों ने शुरुआत में इस बात पर ध्यान नहीं दिया और इलाज में लापरवाही बरती। 29 सितंबर को परिजनों ने महक को एंटी-रेबीज की पहली डोज लगवाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद महक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रविवार को उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. मुदित गौतम ने बताया कि परिजनों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने में काफी देरी की। किसी भी जानवर के काटने के 24 घंटे के भीतर पहली डोज लगना बेहद जरूरी होता है, जबकि बालिका को समय पर इलाज न मिलने के कारण केवल एक ही डोज लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed