फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   condition of children worsened

Amroha News: ज्यादा आम खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sun, 23 Jul 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
condition of children worsened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरोहा। बाजार से खरीदे गए आम ज्यादा खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी दस्त की शिकायत पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चारों बच्चों को ड्रिप लगाई गई। इसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। वहीं डॉक्टरों ने ज्यादा आम खाने की वजह से पाचन क्रिया खराब होने की बात बताई है।
विज्ञापन

उन्होंने आम खाने के बाद दूध पीने की सलाह दी है। साथ ही आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से बिल्कुल दूर रहने के लिए कहा है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय में आस मोहम्मद का परिवार रहता है। परिवार के लोगों ने शुक्रवार की सुबह बाजार से डाल का आम खरीदे थे। जिसके बाद उनके बच्चों 8 वर्षीय यूसरा, 10 वर्षीय अफसाना, 6 वर्षीय इकरा और 5 वर्षीय आयशा ने भरपेट आम खा लिए। जिसके बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकाएक चारों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने चारों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में बच्चों को भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed